Varun Dhawan एक्टर वरुण धवन इन दिनों आगामी फिल्म भेड़िया को लेकर चर्चा में हैं। Varun Dhawan इससे पहले वह अपनी गंभार बीमारी को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने बताया था कि वह वेस्टिबुलर हायपोफंक्शन नाम की बीमारी से जूझ चुके हैं। अब उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है।

Varun Dhawan
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर्स के लिए दिन रात काम करना और उसके बाद घंटों वर्कआउट कर अपनी हेल्थ का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।Varun Dhawan: लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में खुद को बनाए रखने के लिए उन्हें यह टाइट शेड्यूल अपनाना पड़ता है। इससे वह फिट और यंग तो दिखते हैं, लेकिन कई बार इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ता है। हाल ही में वरुण धवन ने वेस्टीबुलर हायपोफंक्शन नाम की बीमारी से जूझने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि पेंडेमिक के बाद जब धीरे-धीरे चीजें खुलना शुरु हुईं, तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जब उन्हें इस बीमारी के बारे में पता लगा तो वह काफी परेशान हो गए। अब वह कैसा महसूस कर रहे हैं, इस बारे में जानकारी दी है।

Varun Dhawan: ‘वेस्टिबुलर हायपोफंक्शन’ से जूझ रहे वरुण धवन ने सपोर्ट के लिए फैंस को कहा शुक्रिया
वरुण ने फैंस का किया शुक्रिया अदा Varun Dhawan:
वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी महीने यह फिल्म रिलीज हो रही है। लिहाजा पूरी स्टार कास्ट ‘भेड़िया’ के प्रमोशन इस में जुट गई है। इस बीच अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर वरुण धवन ने अपने फैंस और शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा। उन्होंने उन सभी लोगों को थैंक्यू कहा, जिन्होंने उनकी बीमारी की जानकारी होने पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।
एक्टर ने ट्वीट किया, ‘मैं जानता हूं कि हाल ही में एक इंटरव्यू में मैंने अपनी हेल्थ के बारे में बात की और बताया कि मैं अपना 100 फीसदी नहीं दे पा रहा हूं। आप सबका जो प्यार और दुआ मुझे मिला उसने मुझे विनम्र बना दिया है और वास्तव में अपना 100 प्रतिशत देने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’

फिटनेस के लिए किया योगा Varun Dhawan:
इसके बाद एक अन्य ट्वीट में वरुण ने बताया कि खुद को वापस से पहले की तरह एक्टिव और फिट रखने के लिए वह क्या करते हैं। उन्होंने कहा कि वह योगा, स्विमिंग और अपने रूटीन में बदलाव करने पर बेहतर महसूस कर रहे हैं। धूप में भी बैठते हैं, जो कि हेल्थ के लिए जरूरी भी है।
इन्हें भी पढ़े :-
- Varun Dhawan:’वेस्टिबुलर हायपोफंक्शन’ से जूझ रहे वरुण धवन ने सपोर्ट के लिए फैंस को कहा शुक्रिया
- Turmeric In Winter Season:हल्दी का उपयोग सर्दी के मौसम में करने से शरीर में 9 फायदे
- Alia Bhatt-Ranbir Kapoor:माता-पिता बनने के बाद रणबीर-आलिया उनकी किसी और के बच्चे के साथ एक पुरानी तस्वीर इंटरनेट पर फोटोज हुईं वायरल

क्या है वेस्टिबुलर हायपोफंक्शन?
वेस्टिबुलर हायपोफंक्शन कान के अंदर का बैलेंस सिस्टम होता है, जो ठीक तरह से काम नहीं कर पाता। कान के अंदर वेस्टिबुलर सिस्टम होता है, जो आंख के साथ काम करता है और मसल्स को बैलेंस करने की कोशिश करता है। जब इसका बैलेंस बिगड़ता है, तो कान से सुनाई देने वाली चीजें दिमाग तक ठीक तरह से नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में व्यक्ति को चक्कर आने लगते हैं। जी मिचलने जैसी समस्या भी होने लगती है।